Bhagavad Gita 5.6

Bhagavad Gita 5.6: Verse 6

संन्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः।
योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति।।5.6।।

भावार्थ - Gist

परन्तु हे अर्जुन! कर्मयोग के बिना संन्यास अर्थात्‌ मन, इन्द्रिय और शरीर द्वारा होने वाले सम्पूर्ण कर्मों में कर्तापन का त्याग प्राप्त होना कठिन है और भगवत्स्वरूप को मनन करने वाला कर्मयोगी परब्रह्म परमात्मा को शीघ्र ही प्राप्त हो जाता है॥5.6॥

But O mighty-armed (Arjuna)! without Karmayoga success in Sankhyayoga is difficult to achieve, whereas the thoughtful karmayogi soon attains Supreme Divinity.

व्याख्या - Explanation

(1) सांख्ययोगी का लक्ष्य परमात्म तत्त्व का अनुभव करना होता है। परन्तु राग रहते हुए परमात्म तत्त्व का अनुभव तो दूर, इस साधन का समझ में आना भी कठिन है। राग मिटाने का सुगम उपाय है- कर्मयोग। अतः कर्मयोग के बिना सांख्ययोग का सिद्ध होना कठिन है।

Krishna lays stress once again on the spiritual significance of Karmayoga.

The goal of Sankhyayogi is to experience the Supreme Divinity; but while worldly attachment continues in the striver’s mind, he finds it difficult even to understand this spiritual practice. Attaining the Supreme Divinity through the practice of Karmayoga is a very far cry for the striver who is still beset with worldly attachment. Without Karmayoga perfection of Gyanyoga is difficult.