Bhagavad Gita 9.19

Bhagavad Gita 9.19: Verse 19

तपाम्यहमहं वर्षं निगृह्‌णाम्युत्सृजामि च ।
अमृतं चैव मृत्युश्च सदसच्चाहमर्जुन ॥9.19॥

भावार्थ - Gist

हे अर्जुन ! (संसार के हित के लिये) मैं (ही) सूर्यरूप से तपता हूँ, मैं (ही) जल को ग्रहण करता हूँ और (फिर उस जल को) (मैं ही) वर्षा रूप से बरसा देता हूँ। (और तो क्या कहूँ) अमृत और मृत्यु तथा सत् और असत् (भी) मैं ही हूँ।॥9.19॥

O Arjuna! For the sake of the world’s well-being I burn in the form of the sun, I absorb the water and again I Myself cause that water (purified by Me) to rain down on earth. I am immortality, as well as, death; I am also being and non-being, both.

व्याख्या - Explanation

1) पृथ्वी पर जो कुछ अशुद्ध चीजें हैं, जिनसे रोग पैदा होते हैं, उनका शोषण करने के लिये, औषधियों, जड़ी-बूटियों के जहरीले भाग का शोषण करने के लिये, पृथ्वी के जलीय भाग (जिससे अपवित्रता होती है) को सुखाने के लिये मैं सूर्य रूप से तपता हूँ। जलीय भाग का ग्रहण करके और उस जल को शुद्ध और मीठा बनाकर मैं प्राणियों के हित के लिये वर्षा रूप से बरसा देता हूँ।
2) मैं ही अमृत और मृत्यु हूँ अर्थात् प्राणों का रहना और उनका वियोग होना (मृत्यु) मैं ही हूँ। सत्-असत् मैं ही हूँ अर्थात् जैसे महात्मा की दृष्टि में सब कुछ वासुदेव ही है, ऐसे ही कृष्ण की दृष्टि में सत्-असत्, कारण-कार्य सब कुछ भगवान् ही हैं।
3) सब कुछ कृष्ण है- यह विश्वास विवेक से भी तेज है, कारण कि विवेक वहीं काम करता है, जहाँ सत् और असत् दोनों का विचार होता है। जब असत् है ही नहीं, तो विवेक क्या करें ? असत् को मानें तो विवेक है और असत् को न मानें, तो विश्वास है। विवेक में सत्, असत् का विभाग है, पर विश्वास में विभाग है ही नही। विश्वास में केवल सत् ही सत् अर्थात् कृष्ण ही कृष्ण हैं। अतः वास्तविक अद्वैत भक्ति में ही है।
4) ज्ञानमार्ग में साधक असत् का निषेध करता है। साधक असत् के निषेध पर जितना जोर लगाता है, उतना ही असत् का भाव दृढ़ होता है। अतः निषेध करना उतना बढ़िया नहीं है, जितना उपेक्षा करना है। उपेक्षा करने की अपेक्षा भी सब कुछ भगवान् हैं- यह भाव श्रेष्ठ है। अतः भक्त न असत् को हटाता है, न उसकी उपेक्षा करता है, प्रत्युत सत्-असत् में कृष्ण का ही दर्शन करता है। वास्तव में सब कुछ कृष्ण ही हैं।

  1. Whatever things are there on earth, which cause diseases, Krishna says that He, as the sun, sends down the burning heat to purify them, to dry up poisonous part in medicines and herbs, to drain the unwholesome wet portions on earth. He soaks up the water, makes it pure and sweet and then drops it as rain for the sustenance of the people.
  2. I am both the life- giving nectar and death i.e. life and death is Me only. I am both ‘real and unreal’. Just as everything is Krishna in the vision of great souls, similarly, in Krishna’s view, every act and its cause, real as well as unreal things are all essentially Himself.
  3. God existed before the creation of the universe and would continue to exist after its final dissolution; then who else could possibly prevail in the meanwhile? Hence nectar and poison are both forms of Krishna. Similarly real (animate energy) and unreal (inanimate energy) are both forms of Krishna. What pleases us in this world is doubtlessly a form of Krishna, but what does not please us is also His form.
  4. The realization that everything is Krishna, is more powerful than intelligence because intelligence can only be applied to distinguish between real and unreal; when the unreal doesn’t exist what would be the use of intelligence? If we accept the unreal, we are applying intelligence. But when we refuse to accept the unreal, nothing remains but faith. In intelligence there are two divisions of real and unreal but there is no such division in faith. In faith there is existence only of the real, of Krishna and Krishna alone.
  5. In the discipline of knowledge the striver negates the unreal. The greater is the force applied by the striver to negate the unreal the stronger is its impression. Hence to negate the unreal is not so effective as to be indifferent to it. The best way is to realize that everything is Krishna. Thus a devotee neither attempts to get rid of the unreal nor is he indifferent to it, he sees Krishna in both real and unreal. In fact everything is Krishna (Vasudeva sarvam).