Bhagavad Gita 12.17

Bhagavad Gita 12.17: Verse 17

यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति।
शुभाशुभपरित्यागी भक्ितमान्यः स मे प्रियः।।12.17।।

भावार्थ - Gist

जो न कभी हर्षित होता है, न द्वेष करता है, न शोक करता है, न कामना करता है तथा जो शुभ और अशुभ सम्पूर्ण कर्मों का त्यागी है- वह भक्तियुक्त पुरुष मुझको प्रिय है॥17॥

The one who neither rejoices nor grieves, who neither laments nor desires, who renounces attachment and aversion towards good and evil, that person filled with loving devotion is dear to Me.

व्याख्या - Explanation

(1) मुख्य विकार चार हैं:- (क) राग, (ख) द्वेष, (ग) हर्ष, (घ) शोक। सिद्धभक्त में ये चारों ही विकार नहीं होते। उसका केवल कृष्ण के साथ नित्यसिद्ध सम्बन्ध होता है, इस कारण उसका अन्तःकरण राग-द्वेषादि विकारों से सर्वथा मुक्त होता है।
(2) हर्ष और शोक राग-द्वेष के परिणाम हैं। जिसके प्रति राग है, उसके संयोग से हर्ष होता है और वियोग से शोक होता है। जिसके प्रति द्वेष है, उसके संयोग से शोक और वियोग से हर्ष होता है। भक्त में सदैव साम्यावस्था रहती है और वह इन विकारों से सर्वथा रहित होता है।
(3) भक्त स्वाभाविक रीति से ही शुभ कर्म करता है और अशुभ कर्मों का त्याग करता है, राग-द्वेष पूर्वक नहीं। मनुष्य को कर्म नहीं बाँधते, उनमें राग-द्वेष ही बाँधते हैं।

There are four chief distortions: (i) attachment (ii) aversion (iii) rejoicing and (iv) grief. The God-realized devotee is free from all four of them. Since he is ever-conscious of his eternal bond with Krishna, he is completely free from worldly/bodily defects such as attachment and others.

Joy and sorrow are the results of attachment and aversion. Finding something which one desires fives rise to joy, while encountering something which one hates, results in affliction. The devotee remains constantly in equanimity, therefore he is thoroughly free from thses defects. The devotee by nature performs holy actions and relinquishes unholy actions, not through any feelings of attachment or aversion. It is not actions which imprision a person into the bondage of karma, but the attachment or aversion behind that performance.